Quick Feed
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीद
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीदमणिपुर के नारानसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की जान चली गई. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं. मणिपुर पुलिस ने इस हमले की जानकारी की.मणिपुर में गोलीबारी में तीन व्यक्ति घायलइस महीने की शुरुआत में तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार थौबल की सीमा से करीब 25 किमी दूर तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में मेइती और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई थी.
इस महीने ही थौबल की सीमा से करीब 25 किमी दूर तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में मेइती और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई थी.