Prisoners HIV : एक महिला समेत 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल में मचा हड़कंप
डेस्क। Prisoners HIV जेल में एक महिला समेत 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। कैदियों की जांच रिपोर्ट से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस बारे में अब कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।
Prisoners HIV अस्पताल में इलाज
Prisoners HIV रिपोर्ट के बाद अन्य कैदियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। ये पूरा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है।
फॉलो कारों क्लिक करो
एआरटी केंद्र स्थापित
Prisoners HIV कैदियों के इलाज की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि जेल में महीने में दो बार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल की टीम जेल में जाती है और सभी कैदियों की जांच की जाती है। जिन्हें हल्की सी भी परेशानी होती है उन्हें दवा देकर वहीं पर ठीक किया जाता है। जिन्हें ज्यादा परेशानी होती है उनका इलाज अस्पताल में किया जाता है।
एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किया गया है, जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है, मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े- Corona : देश में मिले 5 हजार से अधिक संक्रमित, 12 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी
डॉक्टर ने कहा कि जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।
वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।
एचआईवी एड्स के कई कारण
डॉक्टर ने बताया कि एचआईवी एड्स के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें साफ तौर पर किसी एक पहलू पर नहीं देखना चाहिए। जेल में जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं।
इसे भी पढ़े- बेमेतरा में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, VHP द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का एलान,11 आरोपी गिरफ्तार



