Quick Feed
रूस : पुतिन ने सर्गेई सोइबुग को रक्षा मंत्री पद से हटाया, बेलोसाउ होंगे नए रक्षा मंत्री
रूस : पुतिन ने सर्गेई सोइबुग को रक्षा मंत्री पद से हटाया, बेलोसाउ होंगे नए रक्षा मंत्रीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के नए रक्षा मंत्री का प्रस्ताव रखा है. पुतिन ने इस पद के लिए आंद्रेई बेलोसाउ का नाम रखा है जो पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अर्थशास्त्र में विशेषज्ञता रखते हैं. साथ ही रूस की ओर से कहा गया है कि पुतिन चाहते हैं कि 2012 से रक्षा मंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइबुग निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव बनें और उनके पास मिलिट्री-इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी भी संभालें.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइबुग को पद से हटा दिया है. उनकी जगह बेलोसाउ को रूस का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है.