स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणीदेश में मॉनसून एक्टिव होने के साथ ही कई राज्यों में बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश के कारण आम जीवन प्रभावित है, जबकि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पूर्वोत्तर राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बाढ़ से करीब 22 लाख लोग प्रभावित हैं.मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने का अनुमान जताया है. विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी बारिश का भी अनुमान जताया है.शिमला स्थित मौसम कार्यालय ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. रविवार और सोमवार को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और नौ व दस जुलाई को इसमें वृद्धि हो सकती है.मौसम विभाग ने कहा कि बीकानेर संभाग और जोधपुर संभाग के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी पश्चिम बंगाल में नौ जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में आठ जुलाई तक बारिश होगी. यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है.दक्षिण कन्नड़ जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जारी ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है. ये भी पढ़ें:- Exclusive: पुणे पोर्शे केस में नाबालिग ने 42 दिन बाद लिखा 300 शब्दों का निबंध, बोला- रोड सेफ्टी बहुत जरूरी

शिमला स्थित मौसम कार्यालय ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. रविवार और सोमवार को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और नौ व दस जुलाई को इसमें वृद्धि हो सकती है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button