स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

“2 जुलाई की घटना से व्यथित और आहत हूं” : हाथरस हादसे को लेकर पहली बार कैमरे के सामने आए ‘भोले बाबा’

“2 जुलाई की घटना से व्यथित और आहत हूं” : हाथरस हादसे को लेकर पहली बार कैमरे के सामने आए ‘भोले बाबा’

हाथरस भगदड़ को लेकर ‘भोले बाबा’ यानी सूरजपाल ने पहली बार कैमरे पर आकर अपनी बात रखी है. इस घटना को लेकर भोले बाबा ने कहा कि मैं दो जुलाई को जो घटना हुई उसे लेकर आहत और व्यथित हूं. भोले बाबा ने अपने भक्तों से प्रशासन पर भरोसा रखने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं वो बख्से नहीं जाएंगे. मैं आपको आश्वासन देता हूं कि जो इस घटना की वजह से जो लोग अभी घायल हैं, मैं उनकी हर संभव मदद करूंगा. आपको बता दें कि हाथरस में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक भी व्यक्त किया था. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था. 

हाथरस हादसे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भोले बाबा ने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी हैं उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. मैं अपने अनुयायियों से अपील करता हूं कि वो प्रशासन पर भरोसा रखें. दोषियों को जल्द ही सजा मिलेगी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button