स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन तो घर पर झटपट ऐसे बनाएं बेसन के लड्डू, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन तो घर पर झटपट ऐसे बनाएं बेसन के लड्डू, फटाफट नोट करें आसान रेसिपीBesan Ke Laddu Recipe In Hindi: बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं. इन्हें आप किसी भी त्योहार या फिर शुभ अवसर, या आपका जब मीठा खाने का मन करें तब बना सकते हैं. कई बार क्या होता है कि हम जब घर पर लड्डू बनाने की कोशिश करते हैं तो वैसा स्वाद नहीं आता है जो मार्केट में मिलने वाले लड्डूओं का आता है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको मार्केट जैसे बेसन के लड्डू बनाने की आसान विधि बता रहे हैं. आपको बता दें कि बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको बेसन, शुगर, घी और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी.ये भी पढ़ें- बिना गिनती के रोजाना खाते हैं अंडे, तो जान लें एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिएघर पर कैसे बनाएं बेसन के लड्डू- (How To Make Besan Ke Laddu)सामग्री-बेसनघीशुगरड्राई फ्रूट्सइलायची पाउडरविधि-बेसन के लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें और इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग का न हो जाए.इसका रंग हल्का ब्राउन रहना चाहिए, आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें.दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार करें. गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क और ड्राई फ्रूट्स लगाएं और सर्व करें.इन लड्डूओं को आप 4 से 6 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं.

Besan Ke Laddu: मार्केट जैसे बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं तो आप इस विधि को फॉलो करके आसानी से घर पर बना सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button