स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, बाइकवाले के पास मिले 499 जिंदा कारतूस

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, बाइकवाले के पास मिले 499 जिंदा कारतूसदिल्ली के मोती नगर इलाके में एक बाइक सवार के पास से 499 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने जैसे ही बाइकवाले को चेकिंग के लिए रोका तो वह मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया. दिल्ली पुलिस ने मोती नगर रेड लाइट पर रूटीन ड्यूटी के दौरान बाइक सवार को जांच के लिए रोका था और तभी बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने मोती नगर थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.मोती नगर पुलिस ने बाइक पर रखे बैग को खोला तो उसमें करीब 10 डिब्बों में कारतूस भरा हुआ मिला, जिसकी संख्या 499 थी. जांच करने पर बाइक भी चोरी की निकली.

दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने जैसे ही बाइकवाले को चेकिंग के लिए रोका तो वह मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गए. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button