सारा तेंदुलकर ने शेयर की लंदन फूड डायरी की फोटोज, तो यूजर्स के मुंह में आ गया पानी, आप भी देखिए…

सारा तेंदुलकर ने शेयर की लंदन फूड डायरी की फोटोज, तो यूजर्स के मुंह में आ गया पानी, आप भी देखिए…
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) इस समय लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. रीजेंट पार्क में पिकनिक से लेकर मर्कैटो मेफेयर में खाना खाने तक क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी व्राइब्रेंट फूड लैंडस्केप को एक्सप्लोर कर रही हैं. खाने के प्रति अपने प्यार और नए व्यंजनों को आजमाने के लिए जानी जाने वाली सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने खाने के रोमांच को शेयर किया. फोटो में एक स्वादिष्ट भोजन दिखाया गया है जिसमें लसग्ना की एक प्लेट, लाल मिर्च के तेल में डूबी हुई डंपलिंग्स का एक कटोरा और खीरे, तोरी और मीट से भरे कुछ बाओ शामिल हैं.यह भी पढ़ें: View this post on InstagramA post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)इससे पहले, सारा तेंदुलकर ने हमें अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपने ब्रेकफास्ट की एक झलक दिखाई थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने ब्रेकफास्ट का एक वीडियो शेयर किया. इसमें फ्राइड अंडे, ब्लैक कॉफी और ब्राउन ब्रेड टोस्ट की एक प्लेट थी. वीडियो में हमें अर्जुन की एक झलक भी मिली, जो अपनी कॉफी में सिरप डालने में व्यस्त थे. वीडियो पर कैप्शन में लिखा था, “इसके बाद ब्रेकफास्ट डेट.”
