स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दिल्ली-NCR में सांसों का संकट, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में सांसों का संकट, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में मंगलवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘‘गंभीर खराब’ श्रेणी में आता है. जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, उनमें अशोक विहार,  द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, एनएसआईटी द्वारका, नजफगढ़, आनंद विहार, रोहिणी, वजीरपुर और विवेक विहार शामिल हैं. जबकि आज सुबह गुरूग्राम में एक्यूआई 320 और नोएडा में 312 दर्ज किया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा था कि हवा की कम गति के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. राय ने कहा कि वह मंगलवार को शीतकालीन कार्य योजना के तहत विभिन्न विभागों और एजेंसियों द्वारा किए गए सभी मापों की समीक्षा करेंगे.ध्यान दें: एक स्वस्थ शरीर के लिए 0-50 AQI बेस्ट माना जाता हैदिल्ली का इलाकाAQI @ 6.00AMकौन सा ‘जहर’कितना औसतआनंद विहार457PM 10 का लेवल हाई457मुंडका414PM 2.5 लेवल हाई414वजीरपुर439PM 10 लेवल हाई426जहांगीरपुरी441PM 10 लेवल हाई441आरके पुरम398PM 2.5 का लेवल हाई398ओखला 390PM 2.5 लेवल हाई390बवाना378PM 2.5 का लेवल हाई378विवेक विहार425PM 2.5 लेवल हाई425नरेला390PM 2.5 लेवल हाई390अशोक विहार419PM 2.5 का लेवल हाई419द्वारका403PM 2.5 लेवल हाई403पंजाबी बाग403PM 2.5 का लेवल हाई403रोहिणी405PM 2.5 लेवल हाई405इस बीच, देश के अन्य स्थानों पर, सोमवार को कई स्थानों पर एक्यूआई का स्तर ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया. सोमवार को, दिल्ली में देश का दूसरा सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया गया, इसके बाद उत्तर प्रदेश में नोएडा, हरियाणा में मानेसर, कैथल और हिसार तथा बिहार में हाजीपुर का स्थान था, जहां वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई थी. राजस्थान के श्री गंगानगर में देश में सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया गया.शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ होता है.51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’.101 से 200 के बीच ‘मध्यम’.201 से 300 के बीच ‘खराब’301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’401 से 450 के बीच ‘गंभीर’450 से ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ माना जाता है.बिहार में ठंड ने दी दस्तकबिहार की बात करें तो मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान काफी अधिक है. आमतौर पर इस समय तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम हो जाता था, लेकिन अभी यह 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.मौसम विभाग का कहना है कि अभी बिहार में मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे ठंड का असर दिखेगा. 4 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट के संकेत हैं. 15 नवंबर के बाद से राज्य में ठंड का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. अगले एक हफ्ते तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है.उत्तर प्रदेश में कोहरे की एंट्रीपूर्वी यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है.  राजधानी लखनऊ सहित आसपास के कुछ जिलों में कोहरे की हल्की चादर देखने को मिली है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापामन थोड़ा गिर सकता है.Video : Jharkhand में क्यों नहीं मिला 40 लाख से अधिक लोगों को पेंशन? एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे पक्ष-विपक्ष

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार सुबह भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. सोमवार को, दिल्ली में देश का दूसरा सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया गया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश में नोएडा, हरियाणा में मानेसर, कैथल और हिसार तथा बिहार में हाजीपुर का स्थान था, जहां वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button