LIVE: राहुल ने कहा था मैं अकेला चला जाऊंगा…गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिसवालों पर भड़की प्रियंका
LIVE: राहुल ने कहा था मैं अकेला चला जाऊंगा…गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिसवालों पर भड़की प्रियंकायूपी के संभल में हुई हिंसा के बाद आज राहुल और प्रियंका गांधी संभल में पीड़ितों से मिलने के लिए निकले जरूर लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद प्रियंका ने कहा कि राहुल अकेले पुलिसवालों के साथ भी जाने को तैयार थे, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था संभाल रखी है, तो क्या यही उदाहरण पेश कर रहे हैं. वहीं दूसरी बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आई जहां, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है. इस दौरान उनके आसपास मौजूद लोगों की फुर्ती के कारण उनकी जान बच पाई. वहीं, महाराष्ट्र में नए CM का नाम फाइनल हो गया है. देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.