स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

वैष्णोदेवी मंदिर के आसपास दो महीने तक शराब और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध

वैष्णोदेवी मंदिर के आसपास दो महीने तक शराब और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंधजम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोदेवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध कटरा से त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित पवित्र गुफा तक 12 किलोमीटर के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लागू रहेगा.उन्होंने कहा कि यह आदेश जारी होने की तिथि से दो महीने तक लागू रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि कटरा के उप मंडल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ​​ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कटरा और आसपास के इलाकों में शराब और अंडे, चिकन, मटन और समुद्री भोजन सहित मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है.

कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button