Quick Feed
घायल परिजन को सांसें देती महिला.., महाकुंभ हादसे का सबसे दर्दनाक पल

घायल परिजन को सांसें देती महिला.., महाकुंभ हादसे का सबसे दर्दनाक पल
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha kumbh 2025) में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं. हालांकि घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिन तस्वीरों में परेशान लोगों को देखा जा सकता है. जिंदगी बचाने के लिए लोग संर्घष करते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने परिजन की जान बचाने के लिए मुंह से उसे ऑक्सीजन दे रही है.घायल परिजन को सांस देती महिला.., महाकुंभ हादसे का सबसे दर्दनाक पल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें. सीएम योगी ने कहा कि मां गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें.
