Quick Feed
कोरबा में दंतैल हाथी ने 25 धान की बोरियों को बनाया निवाला, मचाया उत्पात!
कोरबा में दंतैल हाथी ने 25 धान की बोरियों को बनाया निवाला, मचाया उत्पात!Korba News: कोरबा वन मंडल में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. क्षेत्र में घूम रहे हाथियों के झुंड से अलग होकर एक दंतैल हाथी कुदमुरा स्थित धान खरीदी केंद्र में घुस गया और उसने जमकर उत्पात मचाया. केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने जब हाथी को देखा तो उनके होश उड़ गए. दंतैल हाथी ने केंद्र में रखी धान की 25 बोरियों को अपना निवाला बनाया. इसके अलावा, हाथी ने कई बोरियों को रौंदकर और बिखेरकर धान को बर्बाद कर दिया.
Korba News: कोरबा वन मंडल में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. क्षेत्र में घूम रहे हाथियों के झुंड से अलग होकर एक दंतैल हाथी कुदमुरा स्थित धान खरीदी केंद्र में घुस गया और उसने जमकर उत्पात मचाया. केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने जब हाथी को देखा तो उनके होश उड़ गए. दंतैल हाथी ने केंद्र में रखी धान की 25 बोरियों को अपना निवाला बनाया. इसके अलावा, हाथी ने कई बोरियों को रौंदकर और बिखेरकर धान को बर्बाद कर दिया.
