
दुनिशा मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
घोषणा पत्र में बीजेपी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना ) के तहत वार्षिक सीमा को दोगुना करके प्रति परिवार को 5 लाख से 10 लाख तक मुफ्त उपचार का स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करेंगे एवं हम राज्य में 500 नए जन औषधि केंद्र सुनिश्चित कर सस्ती दवाएं उपलब्ध कराएँगे।
इस पहलू में शहर के डॉ का कहना है की अगर यह योजना सच और जमीनी स्तर पर लागू किया जाये तो भारत के सभी बेहतरीन योजनाओं में से यह भी एक है। इससे लाखों-करोडो परिवारों को फायदा मिलेगा.

अमृतम हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरो सर्जन डॉ अमित मुखर्जी ने कहा की अगर बीजेपी ने यह घोषणा किया है तो यह सबसे बेस्ट होगा, अगर इसका जमीनी स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वयन हो तो। सरकार को चाहिए की शहर के डॉ और ऐसे संस्थानों को जो योजना चलाते है उन्हें बिजली बिल जमीन में सब्सिडी दे. इससे सारे कार्य सुचारु रूप से चलेंगे और आम जनता को सरकार की योजना का सही तरीके से फायदा मिलेगा। इससे लाखो परिवारों को फायदा होगा।
हेरिटेज हॉस्पीटल के अर्थोपीडीसियन डॉ संजय पांडे का कहना है की अब तक की सरकर ने तो इस योजना का सही तरीके से पालन नहीं किया लेकिन बीजेपी ऐसा करती है तो हॉस्पिटल डॉकटर और आमजनता सभी का विकास होगा। खासकर आमजनता जिन्हे जरुरत है वे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। अगर योजना में कहा गया है इतने लाख का इलाज हो तो सही तरीके से हो न डॉ का पैसा रूके न हॉस्पिटल का. यहाँ तक हर बीमारी के लिए अलग अलग सुचारु रूप से क्राइटेरिया तय हो. सबसे पहली चीज अगर किसी हॉस्पिटल ने योजना चालू की है तो उस हॉस्पिटल का आयुष्मान के थ्रू होने वाले सारे बिल क्लियर हो. तब तो इस योजना का सही तरीके से आमजनता और हॉस्पिटल को बेनिफिट होगा.
आपको बता दे इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…..
- ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….
- तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


