स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

महाराष्ट्र में भीषण हादसा, जलते ट्रक के नीचे फंसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सड़क हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है। सुनेत्रा पवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “वर्धा जिले के विरुल गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर घटी भयावह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिससे गहरा सदमा लगा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को आवश्यक उपचार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं।

बता दें कि वर्धा के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो जाने के बाद 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों की गाड़ी जलते हुए ट्रक के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के एक गांव के रहने वाले थे। पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के लिए पुणे गई थीं, लेकिन वापसी के सफर में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए कार को काटकर निकालना पड़ा।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button