स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

नई दिल्ली। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ रिलीज होने के बावजूद ‘द ओडिसी’ की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 107.22 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी पार कर लेगी।

सातवें दिन फिल्म के कुल 11,111 शो चले और औसत ऑक्यूपेंसी 33.9 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी संस्करण से हुई, जिसने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं हिंदी संस्करण से 85 लाख रुपये, तेलुगु से 25 लाख रुपये और तमिल से 5 लाख रुपये की कमाई हुई। हालांकि सातवें दिन की कमाई छठे दिन के मुकाबले करीब 5.4 प्रतिशत कम रही। छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सातवें दिन यह आंकड़ा 6.15 करोड़ रुपये रहा।

वैश्विक स्तर पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में अब तक 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,895 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं अमेरिका में भी फिल्म लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button