सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, कैशलेस इलाज पर शासन की मुहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की लंबे समय से लंबित एक सूत्रीय मांग पर राज्य शासन ने सहमति जता दी है। सचिव स्तर पर हुई कर्मचारी संगठनों की बैठक में कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण राहत देने पर सहमति बनी।
अब बिना लिमिट के होगा इलाज
बैठक में सबसे बड़ा फैसला यह हुआ कि कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को ई-हेल्थ कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस कार्ड का निर्माण संबंधित विभाग द्वारा कराया जाएगा। संगठन के अनुसार, इस योजना के तहत इलाज की राशि पर किसी प्रकार की सीमा (लिमिट) नहीं होगी, यानी कर्मचारी आवश्यकता के अनुसार कैशलेस उपचार का लाभ ले सकेंगे।
कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनेगा कस्टमर केयरयोजना के संचालन के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने कस्टमर केयर सिस्टम स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। इससे अस्पताल, इलाज और कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।



