स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 84 लाख रुपये है।

स्वीकृत कार्यों में अजिरमा में देवालय से धीरज सिंह के घर होते हुए वकील के घर तक 50.05 लाख रुपये, जमड़ी में पंचायत भवन से मझोलीपारा तक 49.20 लाख रुपये और कुंजनगर में प्राथमिक शाला कुंजनगर झारपारा से भीष्मकेश्वर की बाड़ी तक 55.12 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली का निर्माण शामिल है। इसी तरह बुंदिया में पंचायत भवन मार्ग पर पनेरी रनसाय के घर से विजय गुप्ता के घर तक 78.05 लाख रुपये तथा महेशपुर में अटल चौक से पंचायत भवन तक 51.32 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही हैं। इन सड़कों और नालियों के निर्माण से संबंधित गांवों में आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी की सुविधा भी बेहतर होगी। कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रति आभार जताया है।

Bol Chhattisgarh Web Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button