अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक : दीपमाला के साक्षी बनेंगे 70 देशों के राजदूत, 150 विदेशी डेलीगेट्स भी छटा निहारेंगे
अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत बनेंगे। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी देव दीपावली की छटा निहारेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
लोक कलाकार विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मेहमानों का स्वागत करेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नदेसर और कैंटोनमेंट स्थित होटल और नमो घाट के अलावा सभी सार्वजनिक चौक चौराहों को झालरों से सजाया जाएगा।

अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया जाएगा। उन्हें कुल्हड़ में चाट और चाय पिलाई जाएगी।
20 वॉच टावर से होगी गंगा के 84 घाटों की निगरानी
देव दीपावली पर गंगा किनारे अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक उमड़ने वाले पर्यटकों के हुजूम की निगरानी 20 वॉच टावर से की जाएगी। प्रत्येक वॉच टावर पर दो-दो आरक्षी वायरलेस सेट, ड्रैगन लाइट और पीए सिस्टम से लैस रहेंगे। अस्सी, दशाश्वमेध, नमो घाट सहित सात प्रमुख घाटों पर बनाए गए वॉच टावर पर दो-दो सिपाहियों के अलावा एक-एक दरोगा भी तैनात रहेंगे।
देव दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा रविवार से मंगलवार तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाहर से आए हुए आठ डिप्टी एसपी, छह इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर, 680 हेड कांस्टेबल-कांंस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, एटीएस कमांडो की एक टीम और एक बम निरोधक दस्ता तैनात रहेगा। वहीं, यातायात व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस के अलावा बाहर से चार टीआई, 15 टीएसआई, 120 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल के साथ छह क्रेन रविवार को आ जाएगी। उधर, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने दशाश्वमेध घाट से विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार और चेतसिंह घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ने एसीपी दशाश्वमेध को कहा कि गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और ड्यूटी को लेकर कहीं से किसी किस्म की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….
- चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….



