MP : मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार आज, दोपहर तीन बजे दिलाई जाएगी शपथ
दोपहर 1.30 बजे से कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा
मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन व अटकलों का दौर चल रहा था। नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर तीन बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी।
भोपाल स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। दोपहर 1.30 बजे से कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पाॅलिटेक्निक चैराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।
बता दें कि आज 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है, भाजपा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार कर भाजपा सुशासन को और बढ़ावा देने का संदेश देना चाहती है।
बन सकते हैं 20 से 27 मंत्री
बताया जा रहा है कि 20 से 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें, इससे पहले 13 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई थी।
- एक साथ 16 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, बिलखते रह गए लोग
- बरगी डैम क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रूपए
- रायपुर में एक बार फिर हादसा, लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी की पत्नी, मची अफरा-तफरी
- श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..
- सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….



