स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
अंतराष्ट्रीयभारत

Adani Group का हिंडनबर्ग के accusation पर जवाब, कहा यह भारत की विकास कहानी पर हमला

Adani ग्रुप ने 413 पन्नों के जवाब में कहा कि रिपोर्ट झूठा बाजार बनाने के एक छिपे हुए मकसद से प्रेरित थी, ताकि अमेरिकी फर्म को वित्तीय लाभ मिल सके।

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

बोल छत्तीसगढ़। Adani Group ने हिंडनबर्ग के द्वारा लगाए गए आरोपों को भारत की विकास गाथा और इसकी स्वतंत्रता और अखंडता पर सुनियोजित ढंग से किया गया हमला बताया है। Adani ग्रुप ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट न तो स्वतंत्र, वस्तुनिष्ट है और न ही गहरे शोध के बाद तैयार की गई है। सभी आरोप झूठ के सिवा कुछ नहीं है। 413 पन्नों के जवाब में Adani ग्रुप ने रिपोर्ट में उठाए गए सभी 88 सवालों का जवाब भी दिया है।

Adani ग्रुप न्यूज़
Adani ग्रुप न्यूज़

भारत की विकास कहानी पर हमला

Adani ग्रुप ने जारी रिपोर्ट को निराधार बताते हुए कहा कि यह रिपोर्ट इसलिए जारी की गई ताकि शेयरों की कीमत को गिराकर वित्तीय लाभ कमाया जा सके। यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अनुचित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता और भारत की विकास की कहानी और महत्वाकांक्षा पर एक सुनियोजित हमला है।  

गुप्त मकसद के चलते लगाये गए आरोप

रिपोर्ट को Adani ग्रुप ने चुनिन्दा गलत जानकारियों और तथ्यों को संयोजन करार दिया है। कहा कि गुप्त मकसद के चलते ही यह सभी आरोप लगाए गए है। हिंडनबर्ग की विश्वसनीयता और नैतिकता पर प्रहार करते हुए अडाणी ग्रुप ने बताया कि यह रिपोर्ट उस समाया जारी की गई जब अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ आने वाला था। ग्रुप ने इसे दुर्भावना के साथ जारी किया गया रिपोर्ट है और साथ ही ऐसे किए जाने के पीछे निहित स्वार्थ होना बताया।

413 पन्नों में 88 सवालों का जवाब

अडाणी ग्रुप ने कहा कि रिपोर्ट को न तो अच्छे उद्देश्य के साथ जारी किया गया और न ही इसे जारी करते वक्त यह देखा गया कि इसकी सही ढंग से जांच पड़ताल की जाए। Adani ग्रुप ने हिंडनबर्ग द्वारा उठाए गए 88 प्रश्नों के जवाब 413 पन्नों में दिए है। इस जवाब में अमेरिकी वित्तीय शोध फर्म पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उठाए गए 88 प्रश्नों में से 65 ऐसे मामलों से संबंधित हैं, जिनका Adani पोर्टफोलियो की कम्पनियां जवाब दे चुकी हैं । शेष 23 प्रश्नों में से 18 सार्वजनिक शेयरधारकों और तीसरे पक्षों से संबंधित हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है ?

हिंडनबर्ग रिसर्च एक फोरेंसिक वित्तीय शोध फर्म है, जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव मार्केट के आंकड़ों का विश्लेषण करती है। इसकी स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन ने की है। हिंडनबर्ग रिसर्च हेज फंड का कारोबार भी करता है। इसे कॉरपोरेट जगत की गतिविधियों के बारे में खुलासा करने के लिए जाना जाता है।

क्या है पूरा मामला ?

तीन दिन पहले तक दुनिया के तीसरे सबसे रईस इंसान गौतम अडाणी की कंपनियां शेयर बाजार में औंधे मुंह गिर रही हैं। Adani ग्रुप की इस गिरावट के पीछे अमेरिकी रिसर्च कंपनी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को माना जा रहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडाणी समूह के निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ डूब चुके हैं। वहीं गौतम अडाणी की नेटवर्थ भी 22 बिलियन डॉलर घट गई है और वे दुनिया के रईसों की सूची में 7वें नंबर पर खिसक गए हैं। 

यहाँ से पढ़ें हिंडनबर्ग की रिपोर्ट : https://hindenburgresearch.com/adani/

समूह पर इस भारी संकट के बीच ग्रुप को भारी भरकम कर्ज देने वाले भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भी बयान आ गया है। स्टेट बैंक के कॉर्पोरेट बैंकिंग के एमडी स्वामीनाथन जे ने कहा कि फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं हैं जिसकी वजह से अडानी समूह को दिए कर्ज को लेकर हमें चिंता करनी पड़े। उन्हें जो कर्ज दिया गया है, वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सीमा के भीतर ही है। उस कर्ज को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी नियमों का पालन किया गया है। 

SBI ने क्यों कहा चिंता की बात नहीं

Adani ग्रुप पर भारतीय स्टेट बैक (फाइल फोटो)

अडाणी ग्रुप पर विभिन्न देशी व विदेशी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं का 80 हजार करोड़ का लोन है। जो समूह के कुल कर्ज का 38 फीसदी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अडाणी समूह को दिया गया कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बड़े एक्सपोजर फ्रेमवर्क से काफी कम है। हालांकि, एसबीआई ने समूह के लिए अपने जोखिम की राशि पर कोई टिप्पणी नहीं की। सूत्रों के अनुसार बैंकों ने अडाणी समूह के जिन प्रोजेक्ट को कर्ज दिया है वहां से कैश फ्लो अच्छा बना हुआ है। 

निवेशकों के डूबे पैसे

बीते दो कारोबारी सत्रों में अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप 4.18 ट्रिलियन रुपये घट गया है। अमेरिका स्थित निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि समूह एक बेशर्म स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी योजना में शामिल था। समूह ने रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण रूप से शरारती, अनसुलझा कहा है। इसने कहा है कि यह हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ उपचारात्मक और दंडात्मक कार्रवाई के लिए अमेरिकी और भारतीय कानूनों के तहत प्रासंगिक प्रावधानों का मूल्यांकन कर रहा है। 

Drop Over Two Trading SessionsCroreDecline In Percentage
Adani Total Gas1,04,58024.5
Adani Transmission83,26627.1
Adani Enterprises77,58819.8
Adani Green Enery67,96322.4
Adani Ports35,04821.3
Ambuja Cements23,31223.5
Adani Power10,3179.7
ACC8,49119.4
Adani Wilmar7,2599.7
NDTV1789.7
TOTAL4,18,00221.8
Adani ग्रुप में 22% FALL IN MARKET CAP

यह भी पढ़े : https://bolchhattisgarh.in/boycott-gang-crying-in-a-corner-prakash-raj-said-this-about-pathan/

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button