स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दिल्ली चुनाव में BJP की ‘आंधी’ में उड़े दूसरी पार्टी के उम्मीदवार, लगभग 80 फीसदी कैंडिडेट्स की जब्त हुई जमानत

दिल्ली चुनाव में BJP की ‘आंधी’ में उड़े दूसरी पार्टी के उम्मीदवार, लगभग 80 फीसदी कैंडिडेट्स की जब्त हुई जमानत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बीजेपी ने दिल्ली में 70 में से कुल 48 सीटें जीती हैं. वहीं दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही जिसे इस चुनाव में 22 सीटें मिलीं. जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई. इस चुनाव परिणाम की चर्चा कई कारणों से होती रहेगी. लेकिन चर्चा में रहने की एक सबसे बड़ी वजह है ऐसे उम्मीदवारों की संख्या जिनकी जमानत जब्त हो गई. इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनमें से 555 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. यानी अगर कुल उम्मीदवार और जमानत जब्त हुए उम्मीदवारों का पर्सेंटेज निकाला जाए तो ये लगभग 80 फीसदी के करीब है. इस चुनाव में केजरीवाल, सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गजों की भी हुई हारदिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने ये साबित कर दिया है कि इस बार जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है. यही वजह थी कि इस चुनाीव में आम आदमी पार्टी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट तक नहीं बचा पाए. यही हाल सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं का भी हुआ है. बीजेपी की जीत के पांच कारणपीएम मोदी का चला जादू8वां वेतन आयोग और आयकर में बंपर छूटAAP सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलीमहिलाओं का भरोसा जीतने में हुए सफलपुरानी योजनाओं को जारी रखने का वादाकेजरीवाल की इमेज पर लगा दागमामला यहीं तक रहता तो भी केजरीवाल सरकार शायद नहीं जाती. केजरीवाल अपने वादों पर भी नहीं टिके. 2015 चुनाव में किए वादों को लगभग केजरीवाल ने पूरा किया था. 2020 तक जमीन पर काम दिखने लगा था. चाहे वो स्कूलों को बेहतर करना हो या बिजली सप्लाई. हालांकि, ये सब काम कांग्रेस के संदीप दीक्षित दावा करते रहे हैं कि शीला दीक्षित सरकार ही 2012-13 में ही कर गई थी, लेकिन जमीन पर असर दिखने में एक-दो साल लगे. मगर, जनता तो ये देखती है कि किसके कार्यकाल में व्यवस्था ठीक हुई और इसी का केजरीवाल को फायदा मिला.AAP की हार के पांच बड़ा कारण10 साल की सरकार की एंटी इनकम्बेंसी शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के दागदो चुनावों के कई वादे अधूरेकई अहम सीटों पर कांग्रेस ने काटे वोटआंतरिक कलह और नेताओं के इस्तीफे जानकार मानते हैं कि मगर 2020 की जीत ने केजरीवाल को आराम के मूड में ला दिया. यमुना की सफाई का वादा, वायु प्रदूषण को हटाने का वादा, कच्ची नौकरियों को पक्की करने का वादा, दिल्ली की सड़कों को विदेशों की तर्ज पर बनाने का वादा सब 2025 आते-आते भी वादे ही बनकर रह गए. पानी को लेकर दिल्ली में इस गर्मी कोहराम मचा. पानी जहां आ भी रहा था, वहां भी गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें आम थीं. दिल्ली की जनता को लगने लगा कि केजरीवाल वादे पूरे नहीं कर रहे. रही-सही कसर केजरीवाल की इमेज पर लगे दागों ने पूरी कर दी. केजरीवाल की चमक फीकी पड़ने लगी थी.बड़े चेहरे स्टार प्रचारक की भूमिका में मैदान में उतरेदिल्ली चुनाव के प्रचार को देखें तो बीजेपी के बड़े चेहरे स्टार प्रचारक की भूमिका में मैदान में उतरे और पार्टी के लिए जोरदार प्रचार किया. बीजेपी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सबसे बड़े स्टार प्रचारक रहे, जिनकी बदौलत पार्टी लगातार हर चुनाव में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है.वहीं, बीजेपी ने संगठन स्तर पर भी जनता से संवाद का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने ये साबित कर दिया है कि इस बार जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है. यही वजह थी कि इस चुनाीव में आम आदमी पार्टी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट तक नहीं बचा पाए.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button