स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल मंजूर

आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल मंजूररेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को इलाज के लिए पैरोल मिली है. 87 साल का आसाराम इलाज के लिए 7 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आएगा. आसाराम फिलहाल राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद है. पूरे 11 साल बाद उसे पैरोल मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, आसाराम आयुर्वेदिक ट्रिटमेंट कराएगा.रिपोर्ट के मुताबिक, आसाराम की पैरोल जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के कोर्ट में मंजूर हुई. आसाराम पिछले 4 दिन से जोधपुर एम्स में भर्ती है. उसने इलाज के लिए पैरोल की अर्जी दी थी, लेकिन ये कई दफा खारिज हो गई. इससे पहले आसाराम को जोधपुर स्थित निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में पुलिस की कस्टडी में इलाज की परमिशन दी गई थी. आसाराम ने पुणे के डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज करवाया था. फिर से तबीयत खराब होने पर उसे बीते दिनों जोधपुर एम्स में भर्ती किया गया था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए पैरोल की अर्जी दी थी. 

आसाराम की पैरोल जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के कोर्ट में मंजूर हुई. आसाराम पिछले 4 दिन से जोधपुर एम्स में भर्ती है. उसने इलाज के लिए पैरोल की अर्जी दी थी, लेकिन ये कई दफा खारिज हो गई. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button