स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगी आतिशी, 11 बजे जाएंगी LG सचिवालय

मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगी आतिशी, 11 बजे जाएंगी LG सचिवालयदिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगी. आतिशी रविवार सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगी. बता दें कि 8 फरवरी को आए चुनाव नतीजों ने बीजेपी की जीत को साफ कर दिया और इसी के साथ लगभग 26 साल बाद बीजेपी की दिल्ली की सत्ता पर वापसी हुई है. ऐसे में आज आतिशी अपना इस्तीफा एलजी को सौंप देंगी. दिल्ली में बीजेपी के खाते में कुल 48 सीटें आई हैं, जबकि 10 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. इसके साथ ही अब बीजेपी दिल्ली में बहुमत के साथ वापस आई है. यहां आपको ये भी बता दें कि कांग्रेस दिल्ली की 70 सीटों में से एक भी सीट हासिल कर पाने में नाकाम रही है.

8 फरवरी को आए चुनाव नतीजों ने बीजेपी की जीत को साफ कर दिया और इसी के साथ लगभग 26 साल बाद बीजेपी की दिल्ली की सत्ता पर वापसी हुई है. ऐसे में आज आतिशी अपना इस्तीफा एलजी को सौंप देंगी. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button