स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दिल्‍ली के वसंत कुंज में रिटायर IRS अधिकारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, चाकू से किया हमला

दिल्‍ली के वसंत कुंज में रिटायर IRS अधिकारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, चाकू से किया हमलादक्षिण पश्चिम दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक लूट की वारदात का मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर इंटरनल रेवेन्‍यू सर्विस (IRS) अधिकारी के घर में घुसकर लूट-पाट की कोशिश की गई. लुटेरे ने रिटायर IRS अधिकारी को चाकू मार कर घायल भी कर दिया. हालांकि, अधिकारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, उनकी  हालत खतरे से बाहर है. लेकिन दिल्‍ली के पॉश इलाके की इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है. पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मेरठ का रहने वाला जितेंद्र उर्फ जीते नाम का बदमाश है. वह मेरठ से दिल्ली आकर वसंत कुंज के IRS अधिकारी के घर में घुस गया.

लुटेरे ने रिटायर IRS अधिकारी को चाकू मार कर घायल भी कर दिया. हालांकि, अधिकारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, उनकी हालत खतरे से बाहर है. लेकिन दिल्‍ली के पॉश इलाके की इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button