Baba Siddique News Live Update : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दोनों आरोपियों की मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेशी
Baba Siddique News Live Update : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दोनों आरोपियों की मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेशीमहाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े तीसरे आरोपी का नाम भी सामने आ गया है. जानकारी के मुताबिक तीसरे आरोपी का नाम शिवकुमार है और वह भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. हालांकि, अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है. वहीं बता दें कि हत्या के अन्य दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों का नाम गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज कश्यप है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो शूटर यूपी के बहराइच से हैं. धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा आरोपी हैं. इनमें से शिवा फरार है, जबकि धर्मराज को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है. दोनों आरोपी एक ही गांव गंडारा के रहने वाले हैं. बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों ने 6 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में भी लगी थी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. LIVE UPDATES :
