स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Bihar Cabinet Expansion Highlights: चुनावी साल में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायक बने मंत्री

Bihar Cabinet Expansion Highlights: चुनावी साल में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायक बने मंत्रीBihar Cabinet Expansion: बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीजेपी के 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंत्री बनने वालों में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, रीगा विधायक मोती लाल प्रसाद, साहिबगंज विधायक राजू सिंह, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल और बिहारशरीफ विधायक सुनील कुमार शामिल हैं.इस कैबिनेट विस्तार के साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल ने अधिकतम मंत्रियों के कोटा को पूरा कर लिया है. बिहार में कुल 36 मंत्री हो सकते थे, अभी तक प्रदेश में 30 मंत्री थे. ऐसे में 6 नए चेहरों को शामिल करने की गुंजाइश थी. साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति के तहत अपना मंत्री पद छोड़ दिया है. ऐसे में बिहार में अधिकतम 7 मंत्री बनने की गुजाइंश थी. जो आज पूरा हो गया. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अब देखना है कि इस कैबिनेट विस्तार का चुनाव में कितना फायदा होता है.Bihar Cabinet Expansion Highlights:

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आज आखिरी कैबिनेट हुआ. संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह सहित भाजपा के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button