स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़

बस्तर में BJP जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार, IG कार्यालय का करेगी घेराव, होने जा रहा बड़ा विरोध प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर बस्तर क्षेत्र में आज BJP सड़क पर उतरने जा रही है। यह प्रदर्शन BJP नेताओं की हत्या के विरोध में किया जा रहा है। बीजेपी जगदलपुर में रैली निकालकर IG कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पदाधिकारी शामिल होंगे। 17 फरवरी को प्रदेशभर में BJP चक्का जाम करेगी।

आपको बता दें कि बस्तर में भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या का मुद्दा संसद में उठाने के बाद अब BJP एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में भाजपा ने 16-17 फरवरी को छत्त्तीसगढ़ बंद और चक्काजाम का आव्हान किया है। बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्र में 16 फरवरी और बाकी 78 विधानसभा क्षेत्र में 17 फरवरी को बंद होगा। भाजपा सांसदों ने लोकसभा में पार्टी पदाधिकारियों की हत्या का निष्पक्ष जांच की मांग की है।

BJP प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया षड्यंत्र

16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आइजी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 17 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा क्षेत्र छोड़कर प्रदेश के सभी 78 विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह षड्यंत्र की राजनीति आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक ने की जाँच की मांग

वहीं पुलिस महानिदेशक ने एनआईए को पत्र लिखकर इस मामले की जांच की मांग की है। बस्तर में हुए तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच का अनुरोध किया गया है। पत्र में लिखा गया है ‘बस्तर में विगत सप्ताह तीन जन प्रतिनिधि की हत्या हुई थी। “माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ने से नक्सली बौखलाहट में “नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं’, केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली।’

यह भी देखें : https://www.bjpcg.com/

वहीं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर BJP प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय ने संभाग के सभी सातों जिले के भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली थी। इस वर्चुअल बैठक में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई है। इधर, भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि, प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था और BJP के नेताओं की हत्या के विरोध में हल्लाबोल किया जाएगा।

बीजेपी नेताओं की हुई हत्याएं

16 जनवरी 2023 को भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। घर से कुछ दूरी पर ही भाजपा नेता का शव मिला घा। भाजपा ने इसे हत्या होना बताया था।

5 फरवरी 2023 को बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मारा था।

10 फरवरी 2023 को नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।

11 फरवरी की शाम माओवादियों ने इंद्रावती नदी के पार दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर BJP नेता रामधर अलामी की हत्या की थी।

यह खबर भी पढ़ें : https://bolchhattisgarh.in/sensation-in-the-area-after-the-skeleton-was-found-police-engaged-in-investigation/

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button