भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन मौजूद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कार्यालय में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई हैं।
रायपुर पहुंचते ही नबीन ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी केवल जीत की उम्मीद करते हैं, जबकि, चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है।
नितिन नबीन ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, BJP का संगठन पूरे साल काम करता है। आज भी पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर बैठक होगी। एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका दिवस, तिरंगा अभियान पर चर्चा होगी। कार्यसमिति समेत अन्य विषयों को लेकर समीक्षा होगी। नितिन नबीन ने कहा कि, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने पर फोकस होगा।