स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

20 मंजिला इमारत की ग्रिल में बुरी तरह फंसी बिल्ली, कड़ी मश्क्कत के बाद इस तरह सुरक्षित निकाला

20 मंजिला इमारत की ग्रिल में बुरी तरह फंसी बिल्ली, कड़ी मश्क्कत के बाद इस तरह सुरक्षित निकालाइंटरनेट पर इन दिनों एक बिल्ली के रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो करीबन 12 घंटे से अधिक समय तक ग्रिल के बीच में फंसी रही. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक 20 मंजिला इमारत की ग्रिल के बीच में एक बिल्ली बुरी तरह फंसी हुई है, जिसका बड़े ही नाटकीय ढंग में रेस्क्यू किया गया. वीडियो के सामने आने के बाद से ही यूजर्स रेस्क्यू टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है, जहां की एक 20 मंजिला इमारत में फंसी एक बिल्ली का रेस्क्यू कर उसे बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि, जब बिल्ली खुद को बचाने के लिए झटपटा रही थी, तब बिल्डिंग के निवासियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने तुरंत आनन-फानन में फायर ब्रिगेट डिपार्टमेंट और ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्लू क्रॉस की टीम ने स्थिति का आकलन किया और काम शुरू कर दिया. ग्रिल में 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद बिल्ली को सुरक्षित निकाल लिया गया.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by Blue Cross of India (@blue_cross_rescues)सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो को एक गैर सरकारी संगठन ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. जानकारी के लिए बता दें कि, ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया चेन्नई स्थित एक पशु कल्याण चैरिटी है. पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, ‘ग्रिल तक पहुंचने का एकमात्र तरीका इमारत की छत से था. हमने बचाव स्थल तक पहुंचने के लिए रस्सियां नीचे भेजीं. यह बहुत संकरा रास्ता था, इसलिए बिल्ली का रेस्क्यू और भी चुनौतीपूर्ण हो गया. हालांकि, टीम ने आखिरकार बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.’ पोस्ट देख चुके एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने फिर से साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह बहुत मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन था. बिल्ली को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को सैल्यूट.ये Video भी देखें:

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक 20 मंजिला इमारत की ग्रिल के बीच में एक बिल्ली बुरी तरह फंसी हुई है, जिसका बड़े ही नाटकीय ढंग में रेस्क्यू किया गया.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button