छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 CG Assembly Election 2023 इस बार दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए खास होगा। प्रदेश में पहली बार चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।
राज्य के सभी जिलों में मोबाइल इलेक्शन टीम बनाई जाएगी, जो EVM लेकर ऐसे जरूरतमंदों के घर जाएगी। मोबाइल इलेक्शन पार्टी की सुरक्षा के लिए जवान भी रहेंगे। आयोग को इससे वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इसके लिए भरना होगा फार्म-20
80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार यह नियम लागू होंगे। देश के अन्य राज्यों पिछले कुछ चुनावों में यह नियम लागू किया गया है। साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता पर भी उन्हें घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें फार्म-20 भरना होगा।
- मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
- आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
- वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
- महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….



