Quick Feed
चबाकर खाते हो? PM मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पूछा ऐसा सवाल कि सभी बच्चों ने उठा दिया हाथ
चबाकर खाते हो? PM मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पूछा ऐसा सवाल कि सभी बच्चों ने उठा दिया हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों संग परीक्षा पर चर्चा के दौरान पोषण के मुद्दे पर रोचक चर्चा की. क्या नहीं खाना चाहिए, बच्चों से उन्होंने ये भी पूछा. पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत बच्चों को तिल के लड्डू खिलाकर की. बच्चों से उन्होंने कई मजेदार सवाल भी पूछे. पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि हम सभी को सीजन का फल खाना चाहिए या नहीं. इस पर सभी बच्चों ने सिर हिलाते हुए हां में जवाब दिया. फिर पीएम मोदी ने पूछा कि कितने बच्चे सीजन में गाजर को चबाकर खाते हैं. इस पर ज्यादातर बच्चों ने हाथ खड़ा कर दिया. फिर पीएम मोदी ने हंसते हुए बच्चों से पूछा कि गाजर का हलवा तो खाते ही होंगे. बच्चे इस सवाल पर खुश हो गए
पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि हम सभी को सीजन का फल खाना चाहिए या नहीं. पीएम मोदी ने हंसते हुए बच्चों से पूछा कि गाजर का हलवा तो खाते ही होंगे. बच्चे इस सवाल पर खुश हो गए.
