स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की बनगांव, उलुबेरिया, घाटल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की बनगांव, उलुबेरिया, घाटल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषितकांग्रेस (Congress) ने रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तीन लोकसभा सीट बनगांव, उलुबेरिया और घाटल के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की. पार्टी ने मुर्शिदाबाद जिले के भागाबंगोला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस ने बनगांव सीट के लिए प्रदीप बिस्वास, उलुबेरिया के लिए अजहर मलिक और घाटल के लिए पापिया चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है.बनगांव और उलुबेरिया में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है, जबकि घाटल में मतदाता 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.रविवार की घोषणा के साथ, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 13 संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.कांग्रेस पार्टी ने भागाबंगोला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अंजू बेगम को अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां सात मई को मतदान होना है.ये भी पढ़ें :* “आपके जैसे कई लोग आए और चले गए” : स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना * KTR ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया पाखंड, राहुल गांधी को दलबदलुओं पर कार्रवाई का दिया चैलेंज * जाति जनगणना, चुनावी बॉन्ड और राफेल की जांच का वादा… जानें कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ के वादे?

बनगांव और उलुबेरिया में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है, जबकि घाटल में मतदाता 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button