स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन नहीं, 3 दिन बाद निकला झाग ही झाग : OP Chowdhary

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। OP Chowdhary कांग्रेस के महा अधिवेशन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता। 3 दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाता है।

OP Chowdhary ने कहा कि आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा। जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल के पीछे कांग्रेस चलेगी।
OP Chowdhary
OP Chowdhary

देश में एकता और अखंडता की दुहाई देने वाले राहुल सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए हिंदू और हिंदुत्व में भेद करते हैं सन्यासी और पुजारियों में भेद करते हैं और भारत जोड़ों का नारा देते है। क्या देश में बहुसंख्यक वर्ग का अपमान करके उनकी संस्कृति का अपमान करके देश को जोड़ा जा सकता है।

अधिवेशन की पूर्णाहुति यह की 76 वर्ष की सोनिया गांधी कहती है मैं थक गई हूं अब मेरे सन्यास का समय आ गया है और नए – नए अध्यक्ष बने 80 वर्ष के बुजुर्ग खरगे कांग्रेस को नया उत्साह के साथ नई दिशा में ले जाने का संकल्प पारित करते हैं।

देखिये वीडियो

फॉलो करें क्लिक करें

इसे भी पढ़े- गृहमंत्री Amit Shah आएंगे बस्तर दौरे पर, महामंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button