स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

झनक और अर्शी के बीच डांस की जंग, बरसों रे मेघा पर किया ऐसा डांस कि फैंस को आ गई बिदाई सीरियल की याद

झनक और अर्शी के बीच डांस की जंग, बरसों रे मेघा पर किया ऐसा डांस कि फैंस को आ गई बिदाई सीरियल की यादस्टार प्लस पर आने वाला सीरियल झनक शुरुआत से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. शो में झनक मेन कैरेक्टर है जिसकी शादी अनिरुद्ध से हो जाती है. हालांकि, अनिरुद्ध असल में झनक की बहन अर्शी से प्यार करता है और अब पहली पत्नी को छोड़ उसकी बहन और अपने प्यार से शादी कर चुका है. दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में और मजा आएगा क्योंकि कहानी में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. मुंबई के डांस कॉम्पिटिशन में झनक और अर्शी दोनों बहनें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में है कि अपनी बहन की जिंदगी में रोज नई मुसीबत खड़ी करने वाली अर्शी डांस कॉम्पिटिशन में झनक को हराती है या खुद मुंह के बल गिरती है.एक दूसरे को देखकर शॉक्ड हुईं झनक और अर्शीअब तक आपने देखा कि मुंबई के एक डांस कॉम्पिटिशन में झनक और अर्शी का सामना होता है. दोनों बहनें एक दूसरे को देख कर काफी हैरान हो जाती हैं. दरअसल, अर्शी अपने पति अनिरुद्ध के साथ डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचती है. अनिरुद्ध और अर्शी इस बात से अनजान होते हैं कि यहां उनका सामना झनक से होने वाला है. दोनों बहनों की मुलाकात स्टेज पर होती है जहां होस्ट झनक को स्टार परफॉर्मर के रूप में इंट्रोड्यूस करता है. झनक अपने सामने अर्शी को देखकर शॉक्ड हो जाती है. यही हाल झनक को देखकर अनिरुद्ध और अर्शी का होता है. View this post on InstagramA post shared by Anindita (@runakeditz)कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाएगी अर्शी?अपकमिंग एपिसोड में बरसो रे मेघा सॉन्ग पर अर्शी और झनक के बीच जबरदस्त डांस बैटल देखने को मिल रहा. इस दौरान अनिरुद्ध एक टक झनक को देखता ही रह जाएगा. यह देखकर अर्शी अपना फोकस खो बैठेगी जिससे उसकी डांस परफॉर्मेंस खराब हो जाएगी. झनक से डांस मुकाबला हारने के बाद अर्शी कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाएगी.

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल झनक शुरुआत से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. शो में झनक मेन कैरेक्टर है जिसकी शादी अनिरुद्ध से हो जाती है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button