Deepika Padukone ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर, रिश्तों को लेकर उड़ी अफवाह

मुंबई। Deepika Padukone बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया में कयास लग रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ है। आखिर ऐसा फैंस अचानक ऐसा क्यों सोच रहे हैं, दरअसल हाल ही में दोनों इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में पहुंचे थे, यहां कैमरे के सामने दीपिका ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह को इग्नोर कर रही हैं। दीपिका का ऐसा व्यवहार पहली बार नहीं है। बल्कि इससे पहले भी दोनों के रिश्ते के उठापट की अफवाह उड़ी है।
फॉलो कारों क्लिक करो
Deepika Padukone इवेंट में दिखे अलग
बता दें कि Deepika Padukone दीपिका पादुकोण और रणवीर स्पोर्ट्स से जुड़े एक इवेंट इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स में पहुंचे। इस मौके पर दीपिका के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए। रेड कार्पेट पर जब दीपिका अपनी कार से बाहर आईं तो रणवीर ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए हाथ बढ़ाया। दीपिका ने पति को छोड़कर अपने पापा के साथ चलती दिखीं और इस दौरान उनके बॉडी लैंग्वेज भी अलग थे। यह सब देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अभिनेत्री रणवीर को इग्नोर कर रही हैं।

पिछले साल 2022, अक्टूबर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच खटपट की अफवाहें उड़ीं तो लोग हैरान रह गए थे। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को दूर भी किया था।
इसे भी पढ़े- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार परिणीता के निर्देशक Pradeep Sarkar का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक