59 साल पुराने गाने पर दीपिका सिंह ने किया डांस, शेयर किया वीडियो तो लोग बोले- एक सीरियल मिलने के बाद जब दूसरा…
59 साल पुराने गाने पर दीपिका सिंह ने किया डांस, शेयर किया वीडियो तो लोग बोले- एक सीरियल मिलने के बाद जब दूसरा…दीया और बाती हम में संध्या बींदणी बनकर दीपिका सिंह ने खूब नाम कमाया है. लोग उन्हें संध्या बींदणी के नाम से ही बुलाने लगे थे. इस शो से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी. दीपिका का किरदार ऐसा था कि लोग उन्हें अपना आदर्श मानने लगे थे. सीरियल खत्म होने के बाद से दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो हर ट्रेडिंग गानों पर रील्स बनाने से नहीं चूकती हैं. कभी डांस करते हुए तो कभी एक्टिंग करते हुए दीपिका आए दिन वीडियो बनाती हैं. इस वीडियो की वजह से कई बार फैंस उनकी खूब तारीफ करते हैं तो कई बार दीपिका को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है.संध्या बींदणी ने बनाया वीडियोदीपिका ने इस बार 59 साल पुराने गाने हुजुरे वाला पर वीडियो बनाया है. वीडियो में वो डांस करती नजर आ रही हैं साथ ही उनके एक्सप्रेशन ऐसे हैं कि इस बार ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है. उनके एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर लोगों ने सिर पकड़ लिया है. वो कमेंट करके खूब ट्रोल कर रहे हैं.View this post on InstagramA post shared by Deepika Singh (@deepikasingh150)एक बार फिर दीपिका सिंह हुईं ट्रोलदीपिका के वीडियो पर लोग कमेंट करते नहीं रुक रहे हैं. वो उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं. एक ने लिखा- क्या बोला डॉक्टर कब ठीक होगी बीमारी. वहीं दूसरे ने लिखा- मैम आप संध्या के रोल में ज्यादा अच्छी लगती हो. वहीं एक ने लिखा- एक सीरियल मिलने के बाद जब दूसरा ना मिले तो ये ही होता है. वहीं कुछ लोग हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.