Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, मंच पर पीएम मोदी समेत NDA के बड़े नेता मौजूद
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, मंच पर पीएम मोदी समेत NDA के बड़े नेता मौजूद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन (Delhi CM Rekha Gupta) गई हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. उनके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. रामलीला मैदान में मंच पर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बीजेपी और NDA के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं. ये भी पढ़ें-दिल्ली में आज शपथ ग्रहण, दिल्लीवाले ध्यान दें, ये रास्ते खुले ये बंद, ट्रैफिक से सुरक्षा तक A टू Z जानकारीLIVE UPDATES…इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथशपथ ग्रहण समारोह में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह,कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली. #WATCH प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/exizmhp5XS— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई.रेखा गु्प्ता ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली. उनके साथ ही छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.#WATCH रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/1mEkV7DjyL— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025मंत्रियों संग बस से रामलीला मैदान जाएंगी रेखा गुप्तादिल्ली की सीएम पद की शपथ ग्रहण के लिए रेखा गुप्ता और उनके छह मंत्री आज बस में सवार होकर दिल्ली बीजेपी ऑफिस से रामलीला मैदान जाएंगे. रामलीला मैदान में सुरक्षा का सख्त पहरा रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके नए कैबिनेट मंत्री आज यहां शपथ लेंगे.#WATCH रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं।दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके नए कैबिनेट मंत्री आज यहां शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lDEhSH2Eur— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025दिल्ली से किए वादे होंगे पूरे- रेखा गुप्तामुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक चमत्कार है. बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है. अगर आज वह प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती हैं तो उनको लगता है कि हर बहन के लिए रास्ते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से किए गए वादे पूरे करना उनकी प्राथमिकता होगी. भ्रष्टाचार करने वालों को एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा.#WATCH दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी… जिसने… pic.twitter.com/9i6sw4r3pU— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025सीएम बनेंगी, कभी नहीं सोचा था- रेखा गुप्ता के पति दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि रेखा दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी. उनको यह चमत्कार जैसा लग रहा है. यह खुशी की बात है कि पार्टी ने उनको इतना सम्मान दिया है.#WATCH दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, “…हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है… यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है…” pic.twitter.com/WjGaeVFiJI— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौलदिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर धूम मची हुई है. उनके समर्थक बैंड-बाजा लेकर पहुंचे हैं और खुशी से झूम रहे हैं. उनके सीएम बनने से लोगों के बीच बहुत ही खुशी का माहौल है और जश्न मनाया जा रहा है.सीएम बनूंगी, कभी नहीं सोचा था-रेखा गुप्तादिल्ली की नई सीएम रेखा गु्प्ता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी. विधायक दल की बैठक में जब प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया, तब उन्हें यह पता चला कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है. इससे पहले सिर्फ मीडिया में चल रहीं खबरें ही उनको पता थीं कि किसका नाम रेस में आगे है. वह सीएम बनेंगी पहले से ये बात नहीं जानती थीं. शपथ ग्रहण के लिए सजा रामलीला मैदान दिल्ली सीएम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में सुबह 11.30 बजे शुरू होगा. समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रामलीला मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है और मंच भी सज चुके हैं. पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट और टीवी स्क्रीन जगह-जगह लगाए गए हैं.