स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Delhi Election Result: चांदनी चौक सीट से AAP उम्मीदवार की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस, बीजेपी का हाल

Delhi Election Result: चांदनी चौक सीट से AAP उम्मीदवार की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस, बीजेपी का हाल दिल्ली विधानसभा चुनाव शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं. दिल्ली की चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी ने बड़ी जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी के सतीश जैन दूसरे नंबर पर रहे. जबकि कांग्रेस के मुदित अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे. बता दें दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था. अब तक के चुनाव नतीजों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.पार्टी उम्मीदवार   हार/ जीत             BJPसतीश जैनहारAAPपुनरदीप साहनीजीतCongressमुदित अग्रवालहारबीजेपी को 27 साल से जीत का इंतजारदिल्ली में चांदनी चौक सीट बनने के बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में पहली जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद से इस सीट पर बीजेपी को कभी भी जीत नहीं मिली.  20 साल तक कांग्रेस और उसके बाद इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया. इस सीट पर 27 साल से जीत का इंतजार कर रही बीजेपी को अबकी बार फिर यहां से निराश लौटना पड़ा.अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है, पार्टी आसानी से 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू सकती है और उससे 10-15 सीटें अधिक जीत सकती है. इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है. हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है.ये भी पढ़ें-Delhi Chunav Result: मालवीय नगर सीट पर क्या कौन होगा काबिज, BJP और AAP में कड़ी टक्कर

दिल्ली के चुनाव नतीजों में अभी तक बीजेपी ने जो प्रदर्शन किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. हालांकि तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का दावा किया जा रहा था. लेकिन लोगों को ये उम्मीद नहीं थी कि इस बार आप का हाल इतना बुरा हो जाएगा.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button