देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथ
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथमहाराष्ट्र में महायुति सरकार का गठन हो चुका है. देवेंद्र फडणवीस नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में फडणवीस ने CM पद की शपथ ली. उनके साथ NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली है. एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी CM की शपथ ली है. नई सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का ऐलान बाद में होगा.शपथ के बाद PM मोदी, गृह मंत्री अमित शान ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है. ?Watch LIVE : देवेंद्र फडणवीस ने ली तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ #DevendraFadnavis | #OathCeremony | @NaghmaSaharhttps://t.co/c4sIBFrRbd— NDTV India (@ndtvindia) December 5, 2024देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 में पहली बार CM बने थे. 2019 में अजित पवार की मदद से वो CM बने, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. पिछली बार एकनाथ शिंदे सरकार में वे डिप्टी CM रह चुके हैं. अजित पवार छठी बार डिप्टी CM बनेंगे. वे महाविकास अघाड़ी और महायुति सरकार में डिप्टी CM रह चुके हैं.शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता मौजूद रहे. इसके साथ ही शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्रिटी भी कार्यक्रम में मौजूद थे. अदाणी एंटरप्राइजेज से मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी और उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की.
