स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

कनाडा में भारतीय छात्रों को कैसे गुमराह करते हैं खालिस्तानी… भारत लौटे राजनयिक संजय वर्मा ने समझाया

कनाडा में भारतीय छात्रों को कैसे गुमराह करते हैं खालिस्तानी… भारत लौटे राजनयिक संजय वर्मा ने समझायाकनाडा और भारत में बढ़ते तनाव के बीच वहां से लौटे हाई कमिश्नर संजय वर्मा (Sanjay Verma) ने जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है. गुरुवार को NDTV के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में संजय वर्मा ने बताया कैसे जस्टिन ट्रूडो सरकार खालिस्तानियों को राजनीतिक संरक्षण देती है. संजय वर्मा ने यह भी बताया कि कनाडा में भारतीय छात्रों को खालिस्तानी समर्थक और कट्टरपंथी संगठन कैसे बरगलाते हैं.भारत में वापस बुलाए गए हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा में भारतीय छात्रों को अपने आसपास के बारे में जागरूक रहना चाहिए. खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से उन्हें दूर रहना चाहिए. क्योंकि ये संगठन भारत के खिलाफ अपना मोटिव साधने के लिए भारतीय छात्रों को गुमराह करने का काम करते हैं.संजय वर्मा ने कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों के परिवार से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों ने नियमित रूप से बात करें. उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें. उन्हें बेवकूफी वाले विकल्पों से दूर रहने को कहे. संजय वर्मा ने कहा, “कनाडा में इस समय खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से बड़े भारतीय समुदाय को खतरा है. इनमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं. 2023 के आंकड़ों को मुताबिक, कनाडा में इस समय करीब 319,000 भारतीय छात्र रहते हैं.संजय वर्मा ने कहा, “भारत से जब बच्चों को कनाडा भेजा जाता है, तो यह समझकर भेजा जाता है कि वो वहां सुरक्षित रहेंगे. कनाडा की सोसाइटी बिल्कुल भारत की सोसाइटी जैसी ही है. वो अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं. लेकिन, अभी की सरकार से हमें ऐसा महसूस हुआ कि भारत का वहां स्वागत नहीं है.” संजय वर्मा ने कहा, “खालिस्तानी आतंकी आसानी से भारतीय छात्रों को टारगेट करते हैं. क्योंकि कनाडा में अभी जॉब की कमी है. भारतीय छात्रों को खालिस्तानी खाना और पैसे का लालच देकर भारत विरोधी प्रदर्शनों में ले जाते हैं. कई बार तो उन्हें डराया और धमकाया तक जाता है.”वर्मा ने कहा, “हमें ये समझने की जरूरत है कि खालिस्तानियों ने वहां गए भारतीयों के लिए ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है, जो दुखदायी है. जिसकी हमें चिंता होनी चाहिए. कुछ मुट्ठीभर खालिस्तानी वहां के एक अच्छे समाज को खत्म कर रहे हैं. ये कट्टरपंथी पैसे का लालच देकर और डराकर भारतीयों को भारत विरोधी प्रदर्शन में ले जाते हैं. कुछ लोग इसलिए भी प्रदर्शन में आते है कि अगर वो भारत विरोधी प्रदर्शन में तस्वीर आ जाती है, तो वो लोग असाइलम के लिए एप्लाई कर पाएंगे. वहां का सिस्टम इस तरह की गलतियों को पकड़ भी नहीं पाता है. निज्जर ने भी यही किया था.”संजय कुमार वर्मा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. कनाडा से पहले उन्होंने जापान, सूडान, इटली, तुर्किए, वियतनाम और चीन में काम किया है. साल 2022 में वो कनाडा के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए थे.

भारत में वापस बुलाए गए हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा में भारतीय छात्रों को अपने आसपास के बारे में जागरूक रहना चाहिए. खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से उन्हें दूर रहना चाहिए. क्योंकि ये संगठन भारत के खिलाफ अपना मोटिव साधने के लिए भारतीय छात्रों को गुमराह करने का काम करते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button