स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

संविधान पर चर्चा LIVE: ‘क्‍या सारी जिम्‍मेदारी जवाहर लाल नेहरू की है क्‍या?’, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

संविधान पर चर्चा LIVE: ‘क्‍या सारी जिम्‍मेदारी जवाहर लाल नेहरू की है क्‍या?’, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर बहस शुरू करते हुए कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा जैसे संविधान एक पार्टी की देन है. संविधान ने प्रजा को नागरिक बनाया.  इस दौरान राजनाथ सिंह ने श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर सावरकर का जिक्र किया, जिस पर विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. इसके बाद केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में संविधान पर चर्चा में कहा, ‘हमारे संविधान में संवाद, चर्चा की परंपरा रही है. इंसाफ, उम्‍मीद की ज्‍योत है संविधान. संविधान न्‍याय की गांरटी है. स्‍वतंत्रता आंदोलन से निकली आवाज है संविधान.’ सदन में सबसे पहले 13 दिसंबर को हुए संसद पर आतंकी हमले को नाकाम करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय बहस शुरू हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देने वाले हैं. भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर इस दौरान चर्चा होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संविधान पर बहस की शुरुआत करेंगे. भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को 13-14 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. प्रश्नकाल के तुरंत बाद चर्चा शुरू होगी, जो सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध है. संसद पर हमले की आज बरसी भी है. Parliament Session LIVE… 

Parliament Session: देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इस पर अपनी राय रखेंगे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button