स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

1 गिलास खाली पेट पी लें इस हर पत्ते का रस, पलट जाएगी पूरे शरीर की काया, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

1 गिलास खाली पेट पी लें इस हर पत्ते का रस, पलट जाएगी पूरे शरीर की काया, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवनBenefits of Drinkin Spinach Juice: हरी सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना अपनी डाइट में कलरफुल फल और सब्जियों को शामिल करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आपको बता दें कि पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. भारत में बड़े पैमाने पर पालक का प्रयोग किया जाता है. पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, आयरन, खनिज लवण, प्रोटीन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना एक गिलास पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो आपको हैरान करने वाले परिणाम मिल सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं पालक का जूस और किसे करना चाहिए इसका सेवन.कैसे बनाएं पालक का जूस- (How To Make Spinach Juice At Home)पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें. अब पालक की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. चाहें, तो बिना पत्तियों को काटे भी जूस के लिए उपयोग कर सकते हैं. अब इसे अच्छे से पीस लें. एक गिलास में छान लें और इसका सेवन करें.ये भी पढ़ें- गेहूं की रोटी की जगह इस आटे से बनी रोटी का करें सेवन, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते पालक का जूस पीने के फायदे- (Palak Ke Juice Peene Ke Fayde)1. हड्डियों-अगर आप भी कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो आप पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं. पालक में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं.2. मोटापा-मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी वजन को कम करने के लिए उपाय तलाश रहे हैं, तो आपके लिए पालक के जूस का सेवन परफेक्ट साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.3. आंखों-पालक में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. पालक के जूस को पीने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.4. इम्यूनिटी-बीमारियों से बचने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. अगर आप भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं. GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

Spinach Juice Benefits: पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेह फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना इसके जूस का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button