Election Results LIVE: हरियाणा में बीजेपी ने बनाए कई रिकॉर्ड, ‘इंडिया’ के सहयोगी दलों ने कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल
Election Results 2024 Live: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों को तोड़ते हुए और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की और सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई. वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद पहली बार कराए गए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की. हरियाणा विधानसभा चुनाव से महज छह महीने पहले मनोहर लाल खट्टर को अप्रत्याशित रूप से हटाकर मुख्यमंत्री बनाए गए 54 वर्षीय नायब सिंह सैनी के अपने पद पर बने रहने की संभावना है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उनके बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे. उमर इससे पहले 2009 से 2014 तक तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ‘एग्जिट पोल’ के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है. जून में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई पहली बड़ी सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 में से 48 सीट पर जीत दर्ज की जबकि 2019 में उसे 41 सीट मिली थी. भाजपा लोकसभा चुनाव में मिले झटके से भी उबरती नजर आई क्योंकि 2019 में उसने सभी 10 सीट पर जीत दर्ज की थी जो 2024 के चुनाव में घटकर पांच रह गई थी.Election Results 2024 LIVE: Haryana and Jammu-Kashmir Chunav Results LIVE UPDATES:
