रायपुर संभाग
बिजली बिल ने बिगाड़ा आम जनता का बज, 200 यूनिट हाफ बिजली योजना से भी कोई राहत नहीं: कांग्रेस

रायपुर। बढ़े बिजली बिल ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, चार महीने से आ रहे बेतहाशा बढ़ा बिजली बिल से राज्य का हर नागरिक परेशान है।
200 यूनिट हाफ बिजली योजना से भी कोई राहत नहीं है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार भूपेश सरकार के समय शुरू की गई बिजली बिल हाफ योजना को फिर शुरू करें, ताकि जनता को बढ़े बिजली बिल में कुछ राहत मिल सके।
बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के कारण जनता बिजली के बिल नहीं पटा पा रही और उनकी लाइन काटी जा रही। प्रदेश में हजारों उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। सरकार की नाकामी लापरवाही और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण प्रदेश के लोगों के लिए बिजली कटौती और महंगी बिजली बड़ी समस्या बन गई है।



