
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी धीमी गति को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है. बृजमोहन ने कहा कि धान बेचने के लिए कम किसान नहीं पहुंच रहे, बल्कि किसानों को ये विश्वास है कि राज्य में बीजेपी की सरकार आएगी. लोगों को पीएम मोदी की 3100 रूपये की दर से 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी है पर विश्वास है.
कांग्रेस के 3200 रुपए क्विंटल देने वाले सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 3200 रूपये की दर से 20 क्विंटल धान की कीमत 64 हजार रूपये होती है. जबकि 3100 रूपये क्विंटल की दर से 21 क्विंटल का दाम 65 हजार रूपये होता है. किसानों को ज्यादा कोई दे रहा है तो बीजेपी दे रही है. बीजेपी किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी देगी. यह कर्ज माफी से कहीं ज्यादा है. 70% किसान छोटे किसान हैं, छोटे किसानों को जब चार किस्तों में अतिरिक्त पैसा मिलता है तो उसकी कोई उपयोगी नहीं रह जाती है. हम किसानों को एक साथ पैसे देंगे तो वो उनके बच्चों के लिए परिवार के लिए कुछ काम आएगा.

बृजमोहन ने कांग्रेस पर पीएससी घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले की वजह से नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है. 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है. पूरे प्रदेश का युवा कांग्रेस से नाराज है, उनको ऐसा लगता है कि घोटाला 2023 में नहीं हुआ 2018 से हुआ है.
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात……
- एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
- मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….
- स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….
- धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..



