Filmfare Awards 2023 : फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते कई पुरस्कार, राजकुमार राव बेस्ट एक्टर
मुंबई। Filmfare Awards 2023 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड राजकुमार राव को मिला। वहीं आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता।
Filmfare Awards 2023 बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह
‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को दिया गया। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड में भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठयावाड़ी’ छाई रही, वहीं राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ का भी खूब दबदबा देखने को मिला। ‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए और हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिटिक्स कैटेगरीज के 6 अवॉर्ड जीते।
अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट-1’ ने भी 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मामनित किया गया।
फॉलो करें क्लिक करें
देखें विजेताओं की सूची-
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए।
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो।
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो।
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड।
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक।
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध।
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव सॉन्ग केसरिया।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी।
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश।
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी।
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा।
बता दें, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का शो, 28 अप्रैल को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
फिल्मसफेयर अवॉर्ड्स की इस साल मेजबानी सलमान खान ने की, और उनका मंच पर आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने साथ दिया। विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज ने इस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया।
डेब्यू अवॉर्ड
अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी को बधाई दो के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला है। अंकुश गेदम को फिल्म झुंड के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला। एंड्रिया केविचुसा को फिल्म अनेक के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड मिला है। जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल को फिल्म वध के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
इसे भी पढ़े-shakuntalam को मिला दर्शकों का प्यार, पहले दिन की अच्छी ओपनिंग, अल्लू अर्जुन की बेटी ने भी किया है रोल