पहले राउंड की गिनती समाप्त , रुझानों में अब बीजेपी आगे 47 बीजेपी , 41 कांग्रेस ,01 अन्य…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था। इसके बाद अब आज विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे।
90 में बीजेपी 48 सीट में आगे,कांग्रेस 40 में, अन्य 01
पहले राउंड की गिनती समाप्त
बस्तर के 12 सीटों में बीजेपी 8, कांग्रेस 04 में आगेरायपुर के 7 सीटों पर बीजेपी 05 तो कांग्रेस 02 आगेपहले राउंड की गिनती समाप्तबस्तर के 12 सीटों में बीजेपी 8, कांग्रेस 04 में आगेरायपुर के 7 सीटों पर बीजेपी 05 तो कांग्रेस 02 आगेरामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया आगेलैलूंगा से विद्यावती सिदार कांग्रेस को 5864, सुनिती राठिया बीजेपी को 3598 वोट रायगढ़ से ओपी चौधरी 8000 वोट से आगे कोंटा से कवासी लखमा 67 मत से पीछे दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज पीछे चल रहे हैं भिलाई से देवेन्द्र यादव पीछे मस्तुरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया आगे कवर्धा से मोहम्मद अकबर 1600 वोटों से पीछे दुर्ग से अरुण वोरा पीछे सीतापुर से अमरजीत भगत पीछे अंबिकापुर से टीएस सिंह देव आगे रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा आगे रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा आगे रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल आगे रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत आगे जांजगीर चांपा से नारायण चंदेल आगे धरमजयगढ़ से लालजीत राठिया आगे खरसिया से उमेश पटेल रायगढ़ से ओपी चौधरी आगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पीछे बिलासपुर से अमर अग्रवाल आगे क्षण से अरुण साव आगे कवर्धा से मोहम्मद अकबर आगे पाटन से भूपेश बघेल आगे
1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने की वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में वोटर महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
महिलाओं का मतदान में बड़ा योगदान
विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर इस बार थे। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 है। इस बार प्रदेश में 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है।
51 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक
इस बार चुनाव में 51 सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। हालांकि 53 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं।