आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को हटाने के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं।
घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, पूरे इलाके में तलाशी अभियान अभियान चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बीजापुर से निकली सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार 195 बटालियन ब्रिज के पास लगे बैनर पोस्टर को निकाल रहे थे, तभी सुबह नौ बजे के करीब आईईडी ब्लास्ट हो गया, इस घटना में चार सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जवानों को सूचना मिली थी की सुदर तुलारगुफा की ओर नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। जवानों को सर्चिंग करने के दौरान संदिग्ध हालत में कुछ पैकेट में बम पड़े हुए दिखे, उन्हें डिफ्यूज करने की कोशिश के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे चार जवानों को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को रायपुर रेफर करने की बात कही जा रही है।
- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट
- पुरी जगन्नाथ मंदिर में आज रात से दर्शन बंद, 15 घंटे तक मंदिर में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
- शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..