Haryana BJP List: हरियाणा में BJP ने खत्म किया सस्पेंस, 67 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखिए
Haryana BJP List: हरियाणा में BJP ने खत्म किया सस्पेंस, 67 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखिएहरियाणा में बीजेपी ने आखिरकार टिकटों पर सस्पेंस खत्म कर दिया है. कई दिनों के मंथन के बाद बुधवार शाम को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट की बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने 40 उम्मीदवार बदले हैं. जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे नायब सिंह सैनी की सीट बदलकर उन्हें लाडवा से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी ने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है. बागी तेवर दिखाने वाले राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर से मैदान में उतारा गया है. देखिए किस विधानसभा सीट पर किसे दिया गया है टिकटBJP की पहली लिस्टः किन ‘बेटे बेटियों’ को टिकटउम्मीदवारकिसके हैं रिश्तेदारभव्य बिश्नोईकुलदीप बिश्नोई के बेटेशक्ति रानी शर्माविनोद शर्मा की पत्नीसुनील सांगवान सतपाल सांगवान के बेटेमनमोहन भड़ाना करतार भड़ाना के बेटे हैंआरती रावराव इंद्रजीत की बेटी हैंश्रुति चौधरीकिरण चौधरी की बेटी हैंबीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातेंसीएम नायब सिंह सैनी की सीट बदली गई है . लाडवा से मैदान में उतारा गया. लाडवा में जातीय समीकरण सैनी के पक्ष में माना जा रहा है. यहां सैनी वोटों की संख्या अच्छी खासी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 25 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिला है. तीन मंत्री बे-टिकट हुए हैंसोहना से मंत्री संजय सिंह का टिकट काटा गया है रानिया से मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का टिकट कटा हैबवानी खेड़ा से मंत्री विशंभर बाल्मीकि का टिकट कटा हैविधानसभा उम्मीदवारलाडवानायब सिंह सैनीकालकाशक्ति रानी शर्मापंचकूला ज्ञान चंद गुप्ताअंबाला कैंटअनिज विजअंबाला शहरअसीम कोयलमुलाना संतोष सरवनसढ़ौराबलवंत सिंहजगाधरीकंवर पाल गुर्जरयमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ारादौरश्याम सिंह राणाशाहबाद सुभाष कलसानाथानेसर सुभाष सुधापेहोवासरदार कलजीत सिंहगुहलाकुलवंत बाजीगरकलायतकमलेश ढांडाकैथल लीलाराम गुर्जरनीलाखेड़ीभगवान दास कबीरपंथीइंद्रीराम कुमार कश्यपकरनाल जगमोहन आनंदघरौंदा हरविंदर कल्याणपानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडापानीपत शहर प्रमोद कुमार विजइसराना कृष्ण लाल पंवारसमालखा मनमोहन भड़ानाखरखौदा पवन खरखौदासोनीपत निखिल मदानगोहाना अरविंद शर्मासफीदों राम कुमार गौतम जींद कृष्ण लाल मिड्ढाउचान कलां देवेंद्र अत्रीटोहाना देवेंद्र सिंह बबलीफतेहाबाद डूडा राम बिश्नौईरतिया सुनीता दुग्गल कालांवली राजिंदर देशुजोधारनिया शीशपाल कंबोजआदमपुर भव्य विश्नोईउकलाना अनूप धानकनारनौंदकैप्टन अभिमन्यु हांसी विनाद भयानाबरवाला रणबीर गंगवाहिसार कमल गुप्ता नलवा रणधीर पनिहार लोहारू जेपी दलालबधरा उमेद पातुवास दादरी सुनील सांगवानभिवानी धनश्याम सर्राफतोशाम श्रुति चौधरीबवानी खेड़ा कपूर वाल्मीकि मेहम दीपक हुडा गढ़ी सांपला किलोई मंजू हुडाकलानौर रेनू डाबलाबहादुरगढ़ दिनेश कौशिक बादली ओम प्रकाश धनखड़ झज्ज कप्तान बिरधानाबेरी संज. कबलानाअटेली कुमारी आरती रावनांगल चौधरी अभय सिहं यादवकोसली अनिल दहिना रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादवबादशाहपुरराव नरबीर सिंह गुड़गांव मुकेश शर्मासोहना तेजपाल तंवरपलवलगौरव गौतम पृथला टेक चंद शर्मा बल्लभगढ़मूल चंद शर्मा फरीदाबाद विपुल गोयल तिगांव राजेश नागरहरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर काफी दिनों से रस्साकसी चल रही थी. लंबे मंथन के बाद बीजेपी ने टिकटों का ऐलान किया है. इस टिकट वितरण में बीजेपी ने सरप्राइज भी दिया है. रेवाड़ी से मंजू यादव का टिकट पक्का माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने यहां से लक्ष्मण सिंह यादव को मैदान में उतारा है. रनिया से रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज को टिकट दिया गया है. कंवरपाल गुर्जर की सीट खतरे में मानी जा रही थी, लेकन वह जगाधरी से टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा कमल गुप्ता भी हिसार से मैदान में उतारे गए हैं. उनके टिकट को लेकर भी सस्पेंस चल रहा थातीन मंत्रियों के टिकट कटे, दलबदलुओं पर भरोसा बीजेपी की इस इस लिस्ट में आधा दर्जन दलबदलुओं को भी टिकट दिया गया है. पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुईं अंबाला की मेयर रहीं शक्ति रानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है. वह हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख पंडित विनोद शर्मा की पत्नी हैं. इसके अलावा जिन दलबदलुओं को टिकट मिला है उनमें राम कुमार गौतम शामिल हैं. गौतम जेजीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके अलावा अनूप धानक (उकलाना), देवेंद्र बबली (टोहाना), श्याम सिंह राणा (रादौर) को भी टिकट दिया गया है. बीजेपी के टिकटों की इस लिस्ट में 25 विधायकों को रिपीट किया गया है. इसके अलावा तीन मंत्रियों और एक पूर्व मंत्री का टिकट कटा है. वन और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह का सोहना से टिकट कटा है, उनकी जगह पर पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को टिकट दिया गया है. सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री विशंभर बाल्मीकि का बवानीखेड़ा से टिकट कट गया है. उनकी जगह कपूर वाल्मीकि पर दांव लगाया गया है.
